Abua Awas Yojana List Check 2025 Jharkhand: झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारों के लिए पक्का मकान का वयवस्था करने के लिए अबुआ आवास योजना का शुरुआत किया गया है। योजना में दिए जा रहे मकान में कमरों की संख्या तीन होगी।
झारखण्ड के जिन लोगो ने इस योजना में आवेदन किया है उसे पक्का मकान पाने का समय आ गया है क्योंकि सबंधित विभाग द्वारा अबुआ आवास योजना का लिस्ट जारी हो चूका है, इस लिस्ट में आपका नाम है तो आपको झारखंड सरकार द्वारा 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
यदि आप भी Abua Awas Yojana List Check 2025 Jharkhand में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें। इसके अलावा, योजना के लाभ, पात्रता, और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई है।
अबुआ आवास योजना 2025 (Abua Awas Yojana Jharkhand)
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा गरीब और बेघर परिवारों को पक्का मकान देने के उद्देश्य से 15 अगस्त 2023 को अबुआ आवास योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत, झारखंड के सभी जाति वर्ग के गरीब लोग, जिनके पास खुद का घर नहीं है, उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
Abua Awas Yojana Jharkhand उन लोगों के लिए है जिन्होंने पीएम आवास योजना का लाभ किसी कारणवश नहीं लिया। सरकार ने घोषणा की है कि इस योजना के तहत अगले 2 साल में लगभग 15,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, ताकि पीएम आवास योजना से वंचित रह गए लोगों को आवास उपलब्ध कराया जा सके। Abua Awas Yojana Jharkhand का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक 8 लाख गरीब परिवारों को आवास की सुविधा प्रदान करना है।
Read Also: Jharkhand CM Merit Scholarship 2025: आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और आर्थिक सहायता की जानकारी
योजना का नाम | अबुआ आवास योजना |
किसने शुरू की | झारखंड सरकार |
कब शुरू की गई | 2023 |
संबंधित विभाग | झारखंड ग्रामीण विकास विभाग |
योजना का उद्देश्य | झारखंड के गरीब और बेघर परिवारों को आवश्यक सुविधाओं से युक्त 3 कमरों वाला पक्का आवास उपलब्ध कराना। |
लाभार्थी | झारखंड के गरीब, बेघर और ऐसे लोग जिनके पास अपना पक्का घर नहीं है। |
अबुआ आवास योजना झारखंड लिस्ट | यह लिस्ट जारी कर दी गई है। विवरण नीचे दिया गया है। |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन (Online) |
आधिकारिक वेबसाइट | https://aay.jharkhand.gov.in/ |
Abua Awas Yojana Jharkhand New Update
अबुआ आवास योजना के सभी लाभार्थियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण योजना से भी जोड़ा जाएगा। इससे सभी लाभार्थियों को तीन कमरों वाले पक्के मकान के साथ शौचालय निर्माण के लिए भी धनराशि दी जाएगी।
अबुआ आवास योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- आर्थिक सहायता: सरकार की ओर से लगभग ₹15,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे ताकि बेघर लोगों को आवास मिल सके।
- पीएम आवास योजना का विकल्प: यह योजना उन लोगों के लिए है जिन्होंने पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लिया।
- सीधा लाभ: योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- लाभार्थी सूची: अब लाभार्थी अपने नाम को अबुआ आवास योजना झारखंड लिस्ट में देख सकते हैं।
Abua awas yojana jharkhand Eligibility
- आवेदक झारखंड का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
- आवेदक करने वाले के पास पहले से कोई पक्का मकान न हो।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए और न ही कोई आयकर दाता हो।
Abua awas yojana jharkhand Documents
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Read Also: Savitribai Phule Yojana Jharkhand 2025: आवेदन, लाभ और पात्रता जानकारी
Abua Awas Yojana List Check 2025 Jharkhand
- नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में जाकर “Abua Awas Yojana List Check 2024 Jharkhand“ पर क्लिक करें।
- एक नया पृष्ठ खुल जाएगा।
- “Beneficiary Details For Verification” पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें (राज्य, जिला, ब्लाक और गांव का नाम चुनें)।
- “Submit” पर क्लिक करें। अब आपके सामने अबुआ आवास योजना झारखंड लिस्ट 2025 आ जाएगी।
अबुआ आवास योजना में आवेदन
- महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में जाकर “Abua Awas Yojana Jharkhand Apply Online” पर क्लिक करें।
- योजना का पीडीएफ फॉर्म खुल जाएगा।
- फॉर्म डाउनलोड करें और उसमें मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने ब्लाक में जमा करें।
अबुआ आवास योजना फॉर्म पीडीएफ
- महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में जाकर “Abua Awas Yojana Form PDF” पर क्लिक करें।
- योजना का पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड करें।
अबुआ आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट
महत्वपूर्ण लिंक: aay.jharkhand.gov.in
अबुआ आवास योजना का आवेदन aay.jharkhand.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है।
इस योजना से संबंधित और जानकारी के लिए इसी वेबसाइट पर जाएं और अपने अधिकारों का लाभ उठाएं। झारखंड सरकार का यह प्रयास गरीब और बेघर परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है।
अबुआ आवास योजना झारखंड 2025 से जुड़े प्रश्न-उत्तर
1. अबुआ आवास योजना क्या है?
उत्तर: अबुआ आवास योजना झारखंड सरकार द्वारा राज्य के गरीब, बेघर और कच्चे घरों में रहने वाले परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
2. इस योजना का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को पक्का आवास देना है जो पीएम आवास योजना (PMAY) से वंचित रह गए हैं।
3. अबुआ आवास योजना की लाभार्थी सूची 2025 कैसे चेक करें?
उत्तर:
- स्टेप 1: aay.jharkhand.gov.in पर जाएँ।
- स्टेप 2: “Beneficiary List” या “लाभार्थी सूची” पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अपना जिला, ब्लॉक और गाँव चुनें।
- स्टेप 4: सर्च करें और अपना नाम देखें।
4. योजना के लिए पात्रता क्या है?
उत्तर:
- आवेदक झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
- आवेदक करने वाले के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
- पीएम आवास योजना का लाभ न लिया हो।
5. कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?
उत्तर: प्रत्येक लाभार्थी को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे, जो 5 किस्तों में मिलेंगे।
6. क्या इस योजना में शौचालय का भी प्रावधान है?
उत्तर: हाँ, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी।
7. आवेदन कैसे करें?
उत्तर:
- ऑफलाइन: “आपकी सरकार, आपके द्वार” शिविर में जाकर फॉर्म भरें।
- ऑनलाइन (यदि उपलब्ध हो): aay.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन करें।
8. क्या डुप्लीकेट आवेदन रद्द होते हैं?
उत्तर: हाँ, 1 लाख से अधिक डुप्लीकेट आवेदन पहले ही रद्द किए जा चुके हैं।
9. योजना की समय सीमा क्या है?
उत्तर: समय सीमा तय नहीं है।
10. शिकायत कैसे दर्ज करें?
उत्तर:
- हेल्पलाइन: झारखंड सरकार के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करें।
- जिला कार्यालय: अपने जिले के DRDA (ग्रामीण विकास विभाग) में संपर्क करें।